• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदू महासभा ने किया साध्वी देवा ठाकुर से किनारा

hindu mahasabha says she is not belong to mahasabha - Karnal News in Hindi

करनाल। हिंदू महासभा हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच व हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कहा है कि साध्वी देवा ठाकुर हिंदू महासभा की पदाधिकारी तो दूर वे सदस्य तक नहीं है। पुलिस उसे तुंरत गिरफ्तार करें और उनके हथियारों की जांच करें। उन्होंने कहा की धर्म की आड़ में एक साध्वी को ऐसी घिनौनी हरकत करने की निंदा करते हुए कहा की उसे विवाह समारोह में आर्शीवाद देने के लिए बुलाया गया था ना कि पिस्टल और बंदूकों को चलाकर मातम पसारने के लिए। उन्होंने कहा कि ऐसी साध्वी को साध्वी कहने का कोई अधिकार नही है । उन्होंने कहा की उसके आश्रम की जांच करवाई जाएं और उसके पास हथियार कहां से आएं है और कितने हथियार उनके पास है उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की करनाल के एसपी पंकज नैन एक बहादुर पुलिस अधिकारी है और वे इस मामले में कोई भी ढीलाई ना बरतें और देवा फाउण्डेशन के जो भी पदाधिकारी है उनकी भी जांच होनी चाहिए ताकि यह भी पता चल सके कि इसकी आड़ में क्या -क्या होता है । उन्होंने कहा की साध्वी देवा ठाकुर पहले हिंदू महासभा में थी लेकिन सालों पूर्व उसकी कार्यगुजारी को देखते हुए हिंदू महासभा ने उससे किनारा कर लिया और वे अब हिंदू महासभा के किसी भी पद पर नहीं है । यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-hindu mahasabha says she is not belong to mahasabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana news, haryana, hindu mahasabha, sadhvi deva thakur, haryana hindu mahasabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved