बारां। हिन्दू जागरण मंच का दीपावली स्नेह मिलन समारोह शनिवार को बामला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन हित में काम करें। मंच की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाएगा। इसके लिए उर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान शुरू करने का आह्वान भी किया। कार्यकर्ता भुवनेश जैन डब्बू ने बताया कि इस अवसर पर सरपंच नीतू शर्मा व उनके पति कौशल शर्मा भी मौजूद थे। इसके बाद खुराना राजकीय सीनियर स्कूल पहुंचे। जहां पर प्रधानाचार्य राजकुमार, व्याख्याता भीमराज शर्मा, रामस्वरूप मेहरा, रघुवीर शर्मा, आशा शर्मा, रजनी खत्री, प्रदीप शाक्यवाल आदि शिक्षकों से चर्चा की। स्कूल में पेयजल के लिए ट्यूबवैल लगवाने पर उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope