• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मंदिर हटाने के नोटिस के विरोध में उतरे हिन्दूवादी संगठन, किया प्रदर्शन

अजमेर। यहां नगर निगम द्वारा फायसागर रोड स्थित करंट वाले बालाजी मंदिर को हटाने के नोटिस के बाद धर्मिक संगठन लामबंद हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मंदिर को हटाने का विरोध किया। मंदिर को हटाने के नोटिस के बाद हिंदूवादी संगठन खासे नाराज दिखे। विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने गुरुवार को विरोध स्वरूप मार्च निकाला और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विहिप के अजमेर महानगर मंत्री लेखराज सिंह राठौड़ ने कहा कि नगर निगम विकास और सौन्दर्यीकरण के नाम पर केवल मंदिरों को निशाना बना रहा है। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शहर में किसी भी मंदिर को तोडऩे का काम किया गया तो हिंदूवादी संगठन उग्र आंदोलन करेंगे। संगठन ने इस मांग को लेकर कलक्ट्रेट प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठनों ने मांग की है कि जल्द नोटिस को वापस लिया जाए।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Hindu organization were in opposition to the notice of temples removal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindu organization, opposition, notice, temple, removal, ajmer, news of ajmer, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved