• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहाड़ी में इनवर्टर के डिब्बे में छोड़ा मासूम, इंसानियत शर्मसार

Hill left the innocent in the inverter box, Humane shaming - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। एक तरफ तो सरकार कन्या भ्रूण हत्या के विरोध, लिंग परीक्षण पर धरपकड़ सहित बेटी बचाओ मुहिम को युद्ध स्तर पर चलाते हुए प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं नोटबंदी के बाद संभवत: जिला में यह पहला मौका है जब कहीं सुनसान स्थान पर मासूम नवजात बच्ची मिली, इसका दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि नोटबंदी के बीच दांव पर लग गई थी एक मासूम की जिंदगी। मामला थाना खेडक़ीदौला थाना के अंतर्गत गांव शिकोहपुर का है। अनुमानत: तीन-चार दिन की इस मासूम बच्ची को ग्रामीणों ने बीती रात को ही नागरिक अस्पताल में उपचार सहित देखभाल के लिए भर्ती करवा दिया। देर सायं को ठिठुरती ठंड व तेज हवा के बीच गांव शिकोहपुर का बुजुर्ग ताराचंद गांव में लौट कर घर आ रहा था। बीच पहाड़ी रास्ते में उसने अचानक एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पांव ठिठक गए तथा वह घबरा भी गया कि आखिर यहां सुनसान अंधेरे में कौन रो रहा है। इसके बाद आवाज आ रही दिशा में जाकर देखा तो एक गत्ते के डिब्बे में नवजात बच्चा ठंड में कंपकंपाते हुए रोने लग रहा था। इसकी जानकारी ताराचंद ने गांव के सरपंच लखन सिंह सहित अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंचे सरपंच लखन सिंह ने पहले कंट्रोल रूम फिर खेडक़ीदौला थाना में पहाड़ी पर मिली नवजात लावारिस बच्ची के बारे में जानकारी दी। इसके बाद में सुखराम, प्रेम, सुंदर यादव, सुखबीर, तेजपाल, हरबंस व थाना के एएसआई सुरेश यादव के साथ गाड़ी में मासूम बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे व वहां पर उसे उपचार सहित देखभाल के लिए भर्ती करा दिया गया है। इधर खेडक़ीदौला थाना में पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल आरंभ कर दी है।
बच्ची को जिसने भी यहां पहाड़ी रास्ते में छोड़ा, अनुमान है कि वह कहीं किसी अन्य स्थान से ही आया होगा। सरपंच लखन के मुताबिक यह मामला गांव का तो बिल्कुल भी नहीं है, 35 वर्ष के दौरान उन्होंने पहली बार इस प्रकार से किसी बच्चे को फैंके या छोडक़र जाने को देखा है। बच्ची को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, डाइपर भी पहनाया हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्च्ची को ऐसे छोडक़र जाने वाले के दिल में कुछ तो जरूर रहम रहा ही होगा।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Hill left the innocent in the inverter box, Humane shaming
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hill left the innocent in the inverter box, humane shaming, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved