वेलेटा। लीबिया में शुक्रवार को एक अंतरदेशीय उडान को हाईजैक कर लिया गया व इसे माल्टा में उतारा गया। अफ्रीकिया एयरलाइन्स के इस विमान एयर बस 320 पर कुल 118 लोग सवार हैं। विमान में 111 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे। यात्रियों में 82 पुरुष, 28 महिला और एक बच्चा है। विमान
में सवार सभी 111 यात्रियों को छोड़ दिया गया है। समझा जाता है कि वार्ता के बाद क्रू के सदस्यों को छुडा लिया गया जिसके बाद
अपहर्ताओं ने सरेंडर कर दिया। अपहर्ताओं को अरेस्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
अपहर्ताओं की संख्या दो है जिन्होंने विमान को उड़ाने की धमकी दी है। माल्टा के प्रधानमंत्री जॉसेफ मस्कट के ट्वीट के अनुसार, इस प्लेन को मालटा
में लैंड किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में दो लोग घुसे
और उन्होंने प्लेन हाईजैक कर लिया। इन लोगों की क्या मांग है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
आईपीएल 2023 : मार्क, मेयर्स की धमाकेदार 73 रन की मदद से लखनऊ ने दिल्ली को हराया...यहां देखें मैचों का हाल
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
Daily Horoscope