लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद के निर्देश पर चुनाव के परिप्रेक्ष्य में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में उप्र पुलिस द्वारा रिकॉर्ड शमन शुल्क की वसूली की गई है। वहीं सबसे ज्यादा वसूली गाजियाबाद से की गई है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समूचे प्रदेश में एक सितंबर से 26 अक्टूबर तक 12,51,28,738 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई है। अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक शमन शुल्क वसूली करने वाले तीन जनपदों में गाजियाबाद, इलाहाबाद और अलीगढ़ शामिल हैं। गाजियाबाद से 1 करोड़ 51 लाख 83 हजार 307 रुपए, इलाहबाद से एक करोड़ 12 लाख 58 हजार 620 रुपए और अलीगढ़ से 72 लाख 37 हजार 500 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope