• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहीं आए हाईकोर्ट जज, अध्यक्ष को ही करना पड़ा उद्घघाटन

High Court judge did not come, only the president had inaugurated - Mohali News in Hindi

मोहाली। स्थानीय बार एसोसिएशन में चली आ रही वकीलो की गुटबंदी मंगलवार को बेहद खुलकर सामने आई। यहां वकीलो के लिए बनाए जाने वाले चेंबरो का रस्मी उद्वघाटन करने ना तो चंडीगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस सुरिंदर गुप्ता आए और ना ही जस्टिस टी पी एस मान। गुप्ता मोहाली कोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज और मान कंस्ट्रक्शन कमेटी चेयरमैन है। यहीं नहीं जब स्थानीय सेशन जज अर्चना पुरी और बाकी जजो को यह पता चला कि हाईकोर्ट से कोई नहीं आया है तो वह भी उद्वघाटन करने से इंकार कर गए,हलांकि बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह लोंगिया द्वारा उद्वघाटन किए जाने के दौरान स्थानीय जज मौजूद जरुर थे। गौरतलब है कि जज पुरी के खिलाफ स्थानीय बार एसोसिएशन ने 02 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित कर हाईकोर्ट को भेजा था जिसमें जिला जज के सीनियर वकील गुरदेव सैणी के साथ किए गए बर्ताव का की शिकायत की थी। इस प्रस्ताव पर अध्यक्ष लोंगिया को छोड़कर बाकी वकीलो ने भारी संख्या में साईन किए थे। इस प्रस्ताव को लेकर 04 दिसंबर को जस्टिस गुप्ता मोहाली आए थे और करीब डेढ़ घंटे तक जज पुरी से मीटिंग की थी। वहां गए लोंगिया को जज गुप्ता ने कमरे से बाहर कर दिया था। इसके बाद लोंगिया जब हाईकोर्ट इन दोनो जस्टिस को आज के कार्यक्रम के लिए बुलाने गए तो उनके साथ बार के बाकी पदाधिकारी नहीं थे जिस पर हाईकोर्ट ने स्थानीय जज तरसेम मंगला की यह डयूटी लगाई कि वह माजरा क्या है यह पता कर बताए। जिस पर जज मंगला ने अध्यक्ष लोेंगिया से बात कर ऊपर अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद यहां उद्वघाटन करने के लिए कोई जज ना माना। उधर लोंगिया ने संपर्क करने पर कहा कि हाईकोर्ट जस्टिस जरुरी बैठक के चलते ना आ सके। स्थानीय जजो की हाजिरी में उन्होंने वकीलों के साथ यह रस्म पूरी की गई। यहां पर 300 चैंबर बनाए जाने है। पहले ब्लॉक में 150 चैंबर बनेगे,जिन पर 03.80 लाख रुपए खर्च आएगा। 31 अक्टूबर 2017 तक यह काम पूरा होगा। चैंबर आरसीसी के बनेगें। इसके बाद दूसरे ब्लॉक में बाकी के 150 चैंबर बनाए जाएगें। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-High Court judge did not come, only the president had inaugurated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: high court judge did not come, only the president had inaugurated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved