कौशाम्बी। जिले में बढ़ रही ठण्ड में गलन और कोहरे को लेकर जहाँ दोआबा में एक बार फिर से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वही दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन की तरफ से जलने वाले अलाव भी पूरी तरह से बुझे हुए है। चौराहो पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दैनिक व्यापारी व् अन्य कारोबारी ठण्ड से ठिठुर रहे है।अलाव की कोई व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में गहरी नाराजगी है।शनिवार की सुबह कोहरा और गलन होने के बावजूद भी मनौरी बाजार में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जबकि मनौरी बाजार में पिछले एक पखवारे से सिर्फ कागजों पर ही अलाव की व्य वस्था की जा रही है। यही हाल नेवादा के तिल्हापुर मोढ़ व् स्थानीय बाजार नेवादा का है। इन बाजारों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारियो में गहरी नाराजगी है।सराय अकिल और मूरतगंज बाजार सहित भरवारी , सिराथू , अझुवा , करारी .चंपहा बाजार , कुमिहावा टेवा अदि में भी अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है।इसको लेकर लोगो में जिम्मेदारों के प्रति गहरी नाराजगी है।[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope