• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश मुर्दाघरों का हो निरीक्षण

Health minister give instruction for inspection of morturary - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश के सभी मुर्दाघरों की बिल्डिंग व उसके अंदर उपलब्ध साजो-सामान का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए है। मंत्री ने कहा है कि निरीक्षक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में जिन मोर्चरी बिल्डिंग की स्थिति खराब है, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी और उनमें उचित साजो-सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। यूथ फेस्टिवल के संबंध में पूछे गए एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि जनवरी मास में रोहतक में नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को एक यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। कैबिनेट की औपचारिक बैठक में कुरुक्षेत्र में बनने वाले आयुष विश्वविद्यालय के संबंध में चर्चा की गई और इस विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के संबंध में आए हुए प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई ताकि इसे अंतिम रूप दिया जा सके। चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Health minister give instruction for inspection of morturary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health minister haryana, anil vij, health department, inspection of morturary building, chandigarh, news about chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved