अंबाला। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल डा प्रवीन गर्ग मंगलवार को अचानक कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों से अस्पताल के बारें में फीडबैक लिया। डा गर्ग ने चारों फ्लोर का मुआयना किया और यहां पर विभाग की ओर से दी गई सुविधाओं का जायजा लिया। कुछ छोटे मोटे सुधारों के लिए अस्पताल प्रबंधन को कह दिया गया है। यहां पर डीजी प्रवीन गर्ग के साथ सीएमओ डा विनोद गुप्ता और एसएमओ डा पूजा भी मौजूद रहीं। डा प्रवीन गर्ग ने बताया कि कैंट सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ओपीडी बनाई गई है। अम्बाला की तर्ज पर अन्य जिलों में भी अस्पतालों में ओपीडी ब्लॉक बनाए जाएंगे। डीजी डा प्रवीन गर्ग ने कहा कि सिविल असपताल में डाक्टरों की कोई कमी नहीं है। यहां पर इस वक्त 32 डाक्टर काम कर रहे हैं। जो थोड़ी बहुत कमी है उसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। नई नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। मार्च तक नियुक्तियां हो जाएंगी। [@ नई व पुरानी एक लाख की करेंसी से ठगी का था प्रयास, जानिए कैसे,,,,] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope