• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पर साधा निशाना

He took a shot at the public hearing - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा शुक्रवार से जनसुनवाई शुरू किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के आक्रोश से उपजी स्थितियों की परिणिती बताया है। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शासन में आने के बाद से ही जनता व अपनी पार्टी के नेताओं के साथ संवादहीनता रखी है। इससे पहले भी जनता को भ्रमित करने के लिए मुख्यमंत्री सरकार को कुछ संभागों में लेकर गई थी। फिर इस प्रक्रिया को अधूरा ही छोड़ा गया और उस दौरान जितनी परिवेदनाएं आयी उनमें से कितनों का निस्तारण हुआ, आज भी पहेली है। उन्होंने कहा कि संभागों के बाद तीन-चार जिलों के भी दौरे किये गए लेकिन वह भी मात्र दिखावा था क्योंकि जिलों के दौरे के दौरान आम जनता से दूरी बनी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता का राजनीतिकरण किया है क्योंकि जनसुनवाई के नाम पर भाजपा कार्यालय में मंत्रियों को बैठाया गया और सुनवाई भी उन्हीं लोगों की गई जिनके पास भाजपा नेताओं की अनुशंषा थी।

यह भी पढ़े

Web Title-He took a shot at the public hearing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, cm raje, jansunwai, jaipur hindinew, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved