शिमला। विश्व के श्रेष्ठ ट्रेवल फोटोग्राफरों में 12वीं रैंकिंग में शामिल फोटोग्राफर विनोद चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की। वह शिमला ज़िला के कोटखाई क्षेत्र के बागी गांव के निवासी हैं। चौहान अब तक 43 देशों में अपने छायाचित्रों को प्रदर्शित कर चुके हैं औैर फोटोग्राफिक सोसायटी ऑफ अमेरिका (पीएसए) की श्रेष्ठ ट्रेवल फोटोग्राफरों की सूची में 12वें स्थान पर हैं। उन्होंने पीएसए और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोटोग्राफिक आर्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र प्रतियोगिता में भी भाग लिया है। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
वह उत्तर भारत के पहले फोटोग्राफर हैंए जिन्हें विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने चौहान के छायाचित्रों में दिलचस्पी दिखाई और उनके श्रेष्ठतम छायाचित्रों में शामिल होर्स रेस फोटोग्राफ, मंगोलिया पर हस्ताक्षर भी किए, जिसे फोटोग्राफी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया गया था। मुख्यमंत्री ने शिमला ज़िला की हाटू पहाड़ी के उनके फोटोग्राफ की विशेष रूप से सराहना की।
चौहान ने इसे मुख्यमंत्री को भेंट किया। वीरभद्र सिंह ने 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलताएं अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने विनोद चौहान का मुख्यमंत्री से परिचय करवाया।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope