करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रविवार को स्थानीय
कर्ण लेक पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार
स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों से जिला में चल रहे विकास
कार्यों के बारे में चर्चा की तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना।
सीएम प्रस्तावित दौरा कार्यकम के अनुसार करनाल में सामाजिक कार्यक्रमो में
भाग लेने के लिए आए हुए थे।
कर्णलेक पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री
मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की पानीपत में चल रही दो दिवसीय प्रदेश
कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। करनाल मेरा अपना
विधानसभा क्षेत्र है यहां भी शादी समारोह में शामिल होने आया हूं। समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें
आयोजित होती रहती हैं जिनमें नियमित रूप से भाग लेते रहते हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीजेपी नेता ओमप्रकाश अरोड़ा के
निवास स्थान सैक्टर-5 पर पहुंचे और उनके पुत्र आकाश अरोड़ा को आशीर्वाद
दिया और परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री इस मौके पर अरोड़ा के परिवार के
सदस्यों से भी मिले। इस मौके पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, नगरनिगम की मेयर
रेणूबाला गुप्ता, हरियाण शुगर फेडरेशन के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथुरिया,
पूर्व केन्द्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा
नेता जगमोहन आनन्द, जगदेव पाढ़ा, समाज सेवी बृज गुप्ता, अशोक सुखीजा, अमृत
लाल जोशी, भगवानदास अग्गी, सीमा खन्ना कश्यप, दर्शन सिंह सहगल, कुलदीप
शर्मा, जनक पोपली, दीपक गुप्ता, मनमीत सिंह मैनी, नवीन बत्तरा, शमशेर नैन,
अमर ठक्कर, राजेन्द्र नन्दा, अशोक मदान, मोहित सचदेवा, जसबीर सिंह व जिला
प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा०
प्रियंका सोनी, नगरनिगम आयुक्त आदित्य दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति
उपस्थित थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope