शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां डा. महेन्द्र शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक विश्व सूक्ति दिग्दर्शन का विमोचन किया। इस पुस्तक में प्रसिद्ध साहित्यकारों, कवियों व विद्वानों की 1700 से अधिक विषयों पर लगभग 12000 सूक्तियां प्रकाशित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने लेखक के अनुसंधान कार्य के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक लेखक का भारतीय इतिहास के प्रति वृह्द ज्ञान को दर्शाती है। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
लेखक द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित विद्वानों की सूक्तियों से पाठकों विशेषकर युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। डा. महेन्द्र शर्मा वर्तमान में सुन्नी तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यालू में मुख्य शिक्षक के पद पर कार्यरत है। इन्हें वर्ष 2015 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope