धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला के समीप सिद्धबाड़ी में एक करोड़ 25 लाख रुपये से निर्मित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विश्रामगृह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश ने विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे आर्थिक विकास के साथ-साथ लोगों का सामाजिक उत्थान भी सुनिश्चित हुआ है। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस दौरान हुए विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और स्वतंत्र व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा न केवल गति प्रदान की गई, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता भी सुनिश्चित बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित निर्माण समय की आवश्यकता है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए भवन मानव जीवन एवं सम्पति के लिये सुरक्षित साबित होते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों का निर्माण इस प्रकार होना चाहिए कि ये इमारतें समूचे क्षेत्र के लिये आदर्श साबित हों। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली, शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा, उपायुक्त सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope