• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एचसीएस भर्ती परीक्षा में धांधली

HCS recruitment examination malpractices - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी ने आज चंडीगढ़ में आरोप लगाया कि एचसीएस भर्ती मामले छापेखाने से ही प्रश्न पत्र को लीक कर दिया तभी एक जाति के 13 लोग पास हो गए जबकि सामान्य 18 सीट ही थी। हरियाणा सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर उन्ही के पार्टी के सांसद ने प्रश्न चिन्ह लगा दिए। जाति वाद को हमेशा जिन्दा रखने वाले सांसद ने इस बार नाम न लेते हुए जाटों पर फिर कटाक्ष किया है। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि इस बार एचसीएस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर कहा कि भर्ती परीक्षा का पत्र छापेखाने से ही लीक हो गया तभी 18 सामान्य जाति में से 13 जाट जाति के लोगो ने यह परीक्षा पास की सांसद सैनी का यह भी कहना था कि उन्होंने जाटो के बारे कभी कुछ नहीं बोला ,लेकिन जाटो ने हमेशा से उन पर अनाप शनाप बयान बाजी की है। जाट आंदोलन को भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है और जो भी उनको इसका आरोपी बता रहे उनसे वह केवल एक सवाल करना चाहते की 2012 ,13 के आंदोलन में किसने भड़काया था तब तो में नहीं था।
दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सासंद के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना था राज कुमार सैनी गलत आरोप लगा रहे है इस सरकार ने भर्ती में पार दर्शिता बरती है I

यह भी पढ़े

Web Title-HCS recruitment examination malpractices
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hcs, recruitment, examination, malpractices, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved