• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आरुषि-हेमराज हत्याकांड: तलवार दंपत्ति पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरुषि-हेमराज हत्या काण्ड के मामले में सजा के विरुद्ध अपील पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। मामले में सजायाफ्ता डॉक्टर राजेश तलवार व नूपुर तलवार पर कोर्ट अगली सुनवाई पर अपना फैसला सुनायेगा। मालूम हो कि आरुषि व हेमराज की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने सुनवाई की थी और तलवार दंपत्ति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ राजेश और नुपुर तलवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति बीके नारायण तथा न्यायमूर्ति एके मिश्र की खंडपीठ कर रही थी। महीनों चली लम्बी जिरह के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। जो मुकदमे की अगली तारीख को सुनाया जा सकता है । फिर बढी नुपूर की पैरोल
मां की बीमारी के बहाने पैरोल पर जेल से बाहर चल रहे तलवार दंपत्ति की पैरोल बढाये जाने की मांग पर हाईकोर्ट ने नुपूर तलवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने नुपूर तलवार की पैरोल चार हफ्ते बढ़ा दी है। नूपुर तलवार ने अपनी बीमार मां से मिलने और इलाज कराने के लिए कोर्ट से चार हफ़्ते पैरोल बढ़ाने की मांग की थी।

[@ फ्लैश बैक 2016 - राज्य सरकार के आदेश]

यह भी पढ़े

Web Title-HC reserves order on Talwar couple in Aarushi-Hemraj murder case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hc, reserve, order, talwar, couple, aarushi, hemraj, murder, case, allahabad, noida, up, police, crime, uttar pradesh, high court, hindi, news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved