• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स कल से

Hazrat Pir Bakhsh Mahboob Chishti Urs yesterdays 54th - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स मुबारक शनिवार से मौहल्ला चूनगरान स्थित दरगाह में शुरू होगा। पांच दिवसीय उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, सवा लाख दरूद शरीफ, चादर का जुलूस, मिलादखानी, तकरीर, कव्वाली, लंगर आदि कार्यक्रम होंगे। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने बताया कि उर्स का आगाज शनिवार की शाम झण्डे की रस्म से होगा । दाउजी मंदिर के समीप पीर साहब के आशियाने से झंडे का जूलूस निकाला जाएगा। इसके बाद इशा की नमाज के बाद हाजी गुलाम जीलानी कादरी मेमोरियल सोसायटी की ओर से सवा लाख दरूद शरीफ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की शाम चादर का जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन से दो दिवसीय महफिल-ए-कव्वाली का कार्यक्रम भी होगा। 28 फरवरी की रात बाबा फरीद एकता कमेटी की ओर से किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश के सैय्यद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जीलानी साहब तकरीर करेगें। उर्स का समापन 1 मार्च की शाम को कुल की रस्म के साथ होगा, जिसमें शिजराखानी, तकसीमे तबूर्रक, बडी देग आदि कार्यक्रम होगें । आरिफ अकादमी व पीर बख्श एकता कमेटी की ओर से चादर पेश की जाएगी ।

[# वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Hazrat Pir Bakhsh Mahboob Chishti Urs yesterdays 54th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hazrat pir, bakhsh mahboob chishti, urs, yesterdays 54th, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved