जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में कहीं-कहीं पाला पडऩे की चेतावनी दी है। कई स्थानों पर शीतलहर का असर बने रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर में दर्ज किया गया। वहां पारा जमाव बिन्दु से एक डिग्री नीेचे पहुंच गया। इसके अलावा सिरोही में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से दशमलव पांच डिग्री कम, चूरू में जमाव बिन्दु से दशमलव एक डिग्री कम और भीलवाड़ा में शून्य डिग्री दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में बीती रात का तापमान षून्य दषमलव दो, अलवर में 1.5, उदयपुर में 2.2, चित्तौडग़ढ़ में 2.5, अजमेर में 3 और जयपुर में चार डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जोधपुर में 5.2, कोटा में 5.8 बाड़मेर में 7.5, बीकानेर में 7.5 और जैसलमेर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope