पानीपत। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर रात्रि से रुक रुककर बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि भी हुई है। जिसके कारण कटने को तैयारी खड़ी सरसों की फसल खराब हो गई। साथ ही गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा। हिसार के मिर्जापुर गांव में 6 से 10 इंज मोटी परत जम गई। इतनी तेजी से ओले गिरे की खेतों में कुत्ते, बिल्ली व पशु-पक्षी मरे मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख पश्चिम से बदलकर पूर्व की तरफ से हो गया है, जिसने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर तक मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है। [@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope