सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि
प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा को लेकर कृत संकल्प है। इसके लिए
हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 8 प्रतिशत से बढाकर 33 प्रतिशत करने
का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला स्तर पर महिला थाने खोले गए है और
अब जल्द ही उपमंडल स्तर पर महिला थानों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री
रविवार को भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के सातवें युवा
महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय
की छात्राओं की सुविधा के लिए छह बसें व चार एम्बूलेंस खरीदने के लिए दो
करोड़ रूपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही युवा महोत्सव में
छात्राओं के लिए एक समय की रिफे्रशमेंट के लिए दो लाख रूपये व कन्या भ्रूण
हत्या पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्रा को 11 हजार रूपये से
सम्मानित करने की घोषणा भी की। मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा को
लेकर पूरी तरह गम्भीर है। पिछले दो वर्ष में प्रदेश में 30 कालेज खोलने की
घोषणा की है। इनमें से 20 से ज्यादा कालेज महिलाओं के लिए है। उन्होंने
घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में मैपिंग कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि
छात्राओं को 20 किलोमीटर के दायरे में महिला महाविद्यालय उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि पहले छात्रओं को 60 किलोमीटर के दायरे में शिक्षण संस्थान
में जाने के लिए निःशुल्क पास उपलब्ध था, अब हमने इसके लिए सभी सीमाएं
समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में पढ़ाई के साथ-साथ
स्वास्थ्य की दिशा में भी कदम उठाए है। प्रदेश में अस्पतालों के भवन तो है
लेकिन डाक्टर उपलब्ध नहीं है। डाॅक्टरों की इसी कमी पूरी करने के लिए
प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोले जा रहे है। हमने निश्चय किया है कि
प्रदेश में प्रतिवर्ष दो से ढाई हजार डाक्टर तैयार किए जाएंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
महिलाएं चला रहीं हैं एक हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र : PM मोदी
13 मार्च को पश्चिम बंगाल में किसानों से मिलेंगे और किसान आंदोलन और MSP के बारे में करेंगे बात:टिकैत
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से ज्यादा मामले
Daily Horoscope