रोहतक। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में 18 नवम्बर 1969 को गठित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ ने शुक्रवार को अपनी स्थापना की 47वीं वर्षगांठ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। सेक्टर 4 स्थित पूर्व सैनिक संघ भवन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के प्रधान कर्नल आर एस मलिक ने की। इस मौके पर ले. जनरल ओ.एस. लोहचब, मेजर जनरल समेराम, ब्रिगेडियर आर.के.एस. गुलिया और वीर चक्र कमांडर इन्द्रसिंह सहित संघ के सभी 101 डेलीगेट्स और आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुए समारोह के दौरान संघ के उपप्रधान ने इसकी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद संघ के महासचिव कर्नल ए.एस. सहरावत ने पूरे वर्ष के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए सभी कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान संघ के संरक्षक वीर चक्र कमांडर इन्द्रसिंह ने सभी पूर्व सैनिकों से एकजुट रहने और अपने सदस्य बढ़ाने का आह्वान किया। संघ अध्यक्ष ने बताया कि अगले महीने दिसंबर में संघ के प्रधान, उपप्रधान और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में सभी को अब चुनाव मतदाता सूची अपडेट करने और इसकी गलतियों को सुधारने में अपना सहयोग देने की अपील की।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई फटकार : पूछा-कोटा में ही क्यों आत्महत्या? इसको रोकने के लिए अब तक क्य किया?
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 769 अंक उछला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के साथ, नहीं होनी चाहिए राजनीति : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope