• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया महिला पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा

haryana chif ministar give the greatest gift for women police - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रक्षाबंधन पर हरियाणा महिला पुलिसकर्मियों के लिए अनेक घोषणाएं कर बड़ा तोहफा दिया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों व पुरुषकर्मियों का एक कैडर बनाने, पुलिस में चरणबद्ध तरीके से महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत करने तथा एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल और 100 महिला उप निरीक्षक की भर्ती करना शामिल है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को पंचकूला में कहा कि पुलिसकर्मी सरकार का चेहरा होते हैं। सरकार की ओर से पुलिस के आधुनिकीकरण पर पूरा जोर दिया जाएगा, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो या अन्य उपकरणों की। उन्होंने महिला पुलिस थानों के लिए 50 पीसीआर व 100 स्कूटी की खरीद की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर गांव में महिला पुलिस स्वयं सेवक नियुक्त किए जाएंगे और उनको उचित मानदेय दिया जाएगा, ताकि पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। प्रथम चरण में करनाल व महेंद्रगढ़ जिलों में इसे लागू किया जाएगा।
हर महिला पुलिस थाने में परामर्श केन्द्र, पारिवारिक मामलों के समाधान के लिए पांच से 10 नागरिकों का एक ग्रुप गठित किया जाएगा, जो पुलिस को समझौता व्यवस्था करने में मदद करेगा। इसके अलावा महिला उत्पीडऩ के मामलों में कानूनी सलाह के लिए महिला वकीलों का पैनल भी गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसंधान विंग के अलावा मामले दर्ज करने के लिए पुलिस का अलग से रजिस्ट्रेशन विंग भी होगा। उन्होंने सभी 21 जिलों में महिला पुलिस थानों को सफल बनाने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई है, पुलिसकर्मियों को भी योग एवं व्यायाम करना चाहिए।

यह भी पढ़े

Web Title-haryana chif ministar give the greatest gift for women police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manohar lal khattar, haryana, chif ministar, greatest, gift, women police, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved