चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहन लाल खट्टर ने रियो ओलिंपिक में महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर साक्षी मलिक को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने भाइयों, बहनों, माताओं और बुजुर्गों को रक्षाबंधन का अमूल्य तोहफा देकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए साक्षी मलिक के कोच मंजीत तथा परिजनों को प्रदेश की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला रोहतक के मोखरा गांव की बेटी साक्षी ने एक रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में जिस जोश, जज्बे और एकाग्रता से जीत दर्ज की वह सराहनीय है। प्रदेश सरकार ने ओलिंपिक खेलों में हरियाणा के स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढ़ाई करोड़ रुपए का नकद प्रोत्साहन पुरस्कार देने का निर्णय किया हुआ है। इसके अलावा हरियाणा के प्रत्येक प्रतिभागी को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस नीति के अनुसार बेटी साक्षी मलिक को भी ढ़ाई करोड़ रुपए का नकद प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि साक्षी मलिक ने भारत का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए प्रदेश तथा देश के नागरिक बधाई के पात्र हैं।
राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष ने लगाया पक्षपात का आरोप
एक्सप्लेनर : क्यों इनकम टैक्स बिल 2025 एक जरूरी और अहम सुधार है?
पीएम मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख गबार्ड से की मुलाकात, 'भारत-अमेरिका की मित्रता ' पर हुई चर्चा
Daily Horoscope