मुकेश बघेल/ गुरुग्राम। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि छठ पर्व हरियाणा के सामाजिक भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करने का काम कर रहा है और प्रदेश के तीज त्योंहारों में शामिल हो रहा है। तीन-चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की छटा देखते ही बनती है। उन्होंने कहा यह खुशी की बात है कि हरियाणा ने इस छठ पर्व को जिस प्रकार आत्मसात किया है उससे आने वाले समय में यह प्रदेश के पर्यटन बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने छठ पर्व मनाने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि इस पर्व में अपनी गहरी आसक्ति होने की वजह से ही यह प्रदेश के समाज का एक हिस्सा भी बन रहा है। अब तो प्रदेश के लोग भी इस पर्व को मनाने और सहयोग करने में आगे आ रहे हैं। देश के सभी प्रान्तों के लोगों के अलावा विदेशी मूल के लोग भी हजारों की संख्या में यहाँ रहते हैं। वे जब इस पर्व को देखते हैं तो उससे इस पर्व की संस्कृति और विधि अन्य प्रान्तों में भी पहुँचती है। यह हमारे देश की विविधता भरी संस्कृति का कमाल है। जिसमे छठ पर्व अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
जांच के तहत एक महिला पहलवान को डब्ल्यूएफआई कार्यालय ले जाया गया - दिल्ली पुलिस
बिहार में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
बंगाल सरकार ने पंचायत चुनावों की मतगणना समाप्त होने तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कीं
Daily Horoscope