• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजनाथ सिंह के इस बयान पर भड़का हाफिज सईद

Hafiz Saeed Flared on Rajnath singhs statement - Delhi News in Hindi

लाहौर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी के बाद जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि वह उस टिप्पणी को युद्ध की चुनौती मानता है। आपको बता दें कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और जमात-उद-दावा का प्रमुख है। लाहौर के नसीबबाग में संबोधित करत हुए उसने कहा कि राजनाथ के बयान को हम युद्ध की घोषणा मानते हुए इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। उसने कथित जासूस कुलभूषण पर बोलते हुए कहा कि पाक उसे क्लीन चिट देने की गलती ना करे। गौरतलब है कि शहीदी दिवस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके 10 टुकड़े हो जाएंगे। गुरुवार को पीओके के मुजफ्फराबाद में भी एक रैली के दौरान हाफिज सईद ने सरताज अजीज पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरताज अजीज को कश्मीर के मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा विश्व के सामने लाने में अपना समय लगाना चाहिए।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Hafiz Saeed Flared on Rajnath singhs statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hafiz saeed, rajnath singhs, rajnath singhs statement , hafiz saeed flared, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved