• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा एक पेड़ सच्चाई के नाम लगाती तो जियो-टैगिंग में पोल न खुलती ; जूली ने उजागर किया करोड़ों पौधों का फर्जीवाड़ा

Had the BJP actually planted the trees it claimed to have, geo-tagging wouldn,t have exposed the truth; Julie has uncovered a massive fraud involving crores of saplings - News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने के दावों को पूरी तरह खोखला करार देते हुए इसे जनता के साथ छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि ढोल-नगाड़ों और जुमलों के साथ बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार ने प्रकृति के नाम पर केवल खिलवाड़ किया है।
लोकसभा में पेश किए गए आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए जूली ने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान भाजपा सरकार ने प्रदेश में 11.57 करोड़ पौधे लगाने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन जब तकनीक (जियो-टैगिंग) के जरिए धरातल पर जांच की गई तो केवल 1.69 करोड़ पौधों का ही सत्यापन हो सका। इसका सीधा मतलब है कि सरकार के दावे मात्र कुछ प्रतिशत ही जमीनी हकीकत में तब्दील हो पाए और बाकी करोड़ों पौधे कागजों में ही सिमट कर रह गए।
नेता प्रतिपक्ष ने अलग-अलग विभागों के आंकड़ों के जरिए सरकार के कुप्रबंधन को उजागर करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने 4.03 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया था, लेकिन जब जियो-टैगिंग से सत्यापन हुआ तो आंकड़ा महज 7 प्रतिशत पर ही सिमट गया। इसी तरह उद्योग विभाग ने 1.66 लाख पौधे लगाने का दावा किया, जबकि मौके पर केवल 2,342 पौधे ही सत्यापित हो पाए। हद तो तब हो गई जब वित्त विभाग ने 5,308 पौधे लगाने की बात कही और जांच में केवल 156 पौधे ही सत्यापित पाए गए।
जूली ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारी-भरकम नारों, विज्ञापनों और जुमलेबाजी के बाद भाजपा सरकार ने राजस्थान की जनता और पर्यावरण को यही 'उपहार' दिया है, जहां धरातल पर काम की जगह सिर्फ कागजी आंकड़ेबाजी चल रही है।
कांग्रेस राज में बढ़ा वन क्षेत्र, ISFR रिपोर्ट ने मोहर लगाई:
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड की तुलना करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि हमारी सरकार ने नारों के बजाय धरातल पर काम करने में विश्वास रखा था, जिसका प्रमाण आधिकारिक आंकड़े दे रहे हैं। भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) 2023 के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच कांग्रेस शासन के दौरान राजस्थान के वन क्षेत्र में 394.46 वर्ग किलोमीटर की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
राजस्थान पूरे देश में वन क्षेत्र बढ़ाने के मामले में चौथे स्थान पर था। जूली ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का कार्यकाल था जिसने प्रदेश की हरित संपत्ति में वास्तविक इजाफा किया, और दूसरी तरफ वर्तमान भाजपा सरकार है जो सिर्फ आंकड़ों की हेराफेरी कर जनता को गुमराह करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Had the BJP actually planted the trees it claimed to have, geo-tagging wouldn,t have exposed the truth; Julie has uncovered a massive fraud involving crores of saplings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, tree plantation campaign, leader of opposition, rajasthan assembly, bjp deception claims, environmental criticism, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved