• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस नेता का निधन

gwalior congress leader dies during aakrosh rally - Bhopal News in Hindi

ग्वालियर। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को ग्वालियर में निकाले जा रहे जन आक्रोश मार्च के दौरान ह्वदयाघात से जिला (शहर) अध्यक्ष दर्शन सिंह (56) का निधन हो गया।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महामंत्री अशोक सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को कांग्रेस के जन आक्रोश मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन सिंह भी शामिल थे, तभी उनकी तबियत बिगड गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के मुताबिक दोपहर 12 बजे फूलबाग से जन आक्रोश मार्च शुरू हुआ था। कांग्रेस नेताओं ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उसके बाद दर्शन सिंह को सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बता दें,सोमवार को पूरे राज्य में जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया। यह राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों में निकाला गया। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में पीर गेट से इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, बुधवारा होते हुए लिली टाकीज (जहांगीराबाद)तक मार्च निकाला। (आईएएनएस)
माघ मेले में युद्ध जैसी तैयारी,पहले कभी ऐसा देखा है क्या, पढ़िए पूरी ख़बर

यह भी पढ़े

Web Title-gwalior congress leader dies during aakrosh rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gwalior , congress, leader, death, aakrosh rally, demonetisation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved