• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुडग़ांव पुलिस ने 40.23 लाख नकली नोट बरामद किया

Gurgaon ,police, recovere, fake, notes - Gurugram News in Hindi

गुडग़ांव Ð पुलिस ने शनिवार को 40 लाख, 23 हजार नकली नोट बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक विदेशी नागरिक ,एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में के दर्ज कर लिया है। आरोपियों से ब्राउन सुगर,चरस और 15 मोबाइल,तीन पासपोर्ट बरामद किया है। सभी रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 51 स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर एक युवक बीस हजार का सामान लेने के बाद दुकानदार को पैसे नहीं दे रहा है। जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उमाशंकर नामक युवक को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ में पुलिस ने चौकाने वाले खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस की टीम केन्द्रीय विहार पहुंची और तीन घंटे पर छापेमारी की। पुलिस ने इस दौर 40.23 लाख नकली नोट,15 मोबाइल, ढाई सौ ग्राम चरस ,55 ग्राम ब्राउन सुगर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने इस कार्यवाई के दौरान लधियाना पंजाब निवासी मनोज,गोमती नगर लखनउ यूपी निवासी उमाशंकर, महिला सीमा और एक विदेशी ,वेस्ट अफ्रिका नागरिक जोन मारा को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण ने बताया कि आरोपियों से नकली नोट मिले है। इसमें पांच सौ और एक हजार के नोट है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे रैकेट की पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के अनुसार नकली नोट भारत में ही प्रिंट किए गए है। सूत्रों के अनुसारबिहार में नकली नोट को प्रिंट करने की आशंका है। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि विदेशी नागरिक जोना राम के पास से तीन पासपोर्ट मिले है। जिसमें एक नाइजीरिया का भी बताया जा रहा है। तीनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में उसके असली देश के बारे में जानकारी ली जा रही है। विदेशी नागरिक पूरे मामले का मास्टर माइंड है। महिला के चार बच्चें और तलाक शुदा है और विदेशी के साथ लिनइन रिलेशन शिप में रहती है। पुलिस सभी बातों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि चारों गुडग़ांव से देश के विभिन्न भागों में नकली नोट की सप्लाई करते थे। ऐसे में पुलिस पूरे रैकेट की जानकारी लेनी में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Gurgaon ,police, recovere, fake, notes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurgaon , police, recovere, fake, notes, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, gurugram news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved