• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुड़गांव-अलवर नेशनल हाइवे पर गढ़ढ़ो तक की मरम्मत नहीं

Gurgaon-Alwar not repair the national highway Gdhdho - Nuh News in Hindi

नूंह। मेवात जिले से गुजर रहे गुड़गांव -अलवर मार्ग को सरकार की ओर से पांच वर्ष पूर्व से नेशनल हाइवे का दर्जा प्राप्त है। बरसात का समय गुजरे चार महीने का समय गुजर चुका है। लेकिन हाईवे का दर्जा प्राप्त सड़क का नवीनीकरण तो दूर की बात है। सड़क पर बने गढ़ढ़ो तक की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेवात जिले के गुड़गांवा-अलवर वाया नूंह मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त है। वर्ष 2011 में तत्कालीन केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री जयपाल रेडडी द्वारा गुड़गांवा अलवर मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग का दर्जा दिया गया था। इस मार्ग की लंबाई लगभग 150 किलो मीटर है। इस मार्ग की पिछले पर पिछले पांच सालों से मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। वर्तमान में बरसात होने से तथा ओवरलोड डंफरो के दौड़ने से मेवात जिले की सीमा मुंडाका से रोजका मेव सीमा तक सड़क पर काफी गडढ़े है। मालब,भादस,खेड़ा,मांडीखेड़ा,रेवासन,घासेड़ा,फिरोज-पुर-नमक,नावली चौक,रंगाला,धमाला,माहौली,रावली,दोहा आदि गांवों में सबसे ज्यादा गडढ़े है। जंहा से वाहनों का निकलना दूभर हुआ पड़ा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आम यात्री तो परेशानी कूट कर सड़क से गुजर जाता है। लेकिन मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले यात्री व समाजसेवी साहुन, खालीद, सोहराब, इलियास, हाजी फारूक, शेरसिंह रसिंह आदि दर्जनों यात्रियों ने बताया कि सड़क विभाग सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। जिले की सबसे बड़ी सड़क पर हर साल बरसात का समय गुजरने के बाद गडढ़ो की मरम्मत होनी चाहिए थी। मेवात में इस सड़क को हाईवे का दर्जा देने से कोई लाभ नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से ज्यादा समय बर्बाद कर गंतव्य पर पंहुचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आम आदमी तो परेशानी सह कर यात्रा कर लेता है लेकिन बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल तक पंहुचाने में काफी देरी हो जाती है। कई मरीज सड़क पर लगने वाली देरी से अस्पताल पंहुचने से पूर्व ही दम तोड़ जाते है। ग्रामीणों ने सड़क विभाग से सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। इस संबंध में जिला लोक निर्माण एक्सईन सज्जन सिंह ने बताया कि यह सड़क राष्ट्रीय राज मार्ग के अधीन है। स्टेट विभाग का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राज मार्ग विभाग के अधिकारियों से संर्पक कर सड़क में हुए गडढ़ो की मरम्मत करवाई जाएगी।

[ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Gurgaon-Alwar not repair the national highway Gdhdho
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurgaon-alwar not repair the national highway gdhdho, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved