अहमदाबाद। कच्छ में भारतीय नाव लेकर तीन पाकिस्तानी संदिग्ध घुसे हैं। गुजरात के
अंतरराष्ट्रीय मेरीटाइम बॉर्डर के पास इन संदिग्धों को देखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक उनके पास तीन बडे बॉक्स हैं। खुफिया विभाग ने यह इनपुट
जारी किया है। यह सूचना आते ही गुजरात पुलिस अलर्ट पर है।
[# यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बताया जा रहा कि कच्छ के पास दो भारतीयों ने इस संदिग्धों की अगवानी की है।
उसके बाद सभी संदिग्ध एक एसयूवी कार से गांधीधाम की ओर निकले हैं। गुजरात
पुलिस इस सूचना के बाद अलर्ट पर है। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है।
गुजरात के डिप्टी सीएम नीतिन भाई पटेल ने कहा है कि इस जानकारी को लेकर
गुजरात सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास आतंकी इनपुट की
जानकारी है और पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट पर रहने के आदेश
दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षा को लेकर गृह विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope