अहमदाबाद। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे
दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उन्हें आनंदीबेन पटेल का
इस्तीफा मिल गया है, अब पार्टी संसदीय बोर्ड अगली कदम के बारे में फैसला
लेगा।
आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी नेतृत्व से कहा है कि वह नवंबर में 75 साल की हो
जाएंगी, इसलिए उससे दो महीने पहले ही उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त
कर दिया जाए। सूत्रों के अनुसार नए मुख्यमंत्री की रेस में नितिन पटेल और
विजय रूपाणी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। ये दोनों आनंदीबेन पटेल सरकार में
मंत्री हैं। चर्चा ये भी है कि आनंदी बेन पटेल को पंजाब का गवर्नर बनाया जा सकता है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope