• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिना मान्यता चल रहे राजकोट के स्कूलों की जांच के लिए आई गुजरात पुलिस

Gujarat police came to investigate Running without recognition schools of Rajkot - Ajmer News in Hindi

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मान्यता के बिना गुजरात के राजकोट जिले में स्थित चार बड़े स्कूलों के गोरखधंधे की पोल खुलने के बाद जांच के लिए गुजरात पुलिस अजमेर पहुंची। गुजरात पुलिस के सबइंस्पेक्टर एचएल चावड़ा टीम के साथ मंगलवार को सीबीएसई अजमेर के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। गुजरात पुलिस की टीम ने अजमेर के सीबीएसई अजमेर क्षेत्रीय कार्यालय में अर्जी देकर गोरखधंधे में लिप्त चार स्कूलों की मान्यता संबंधी तथ्य की जानकारी चाही। गौरतलब है कि गुजरात के राजकोट जिले के चार बड़े स्कूलों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। राजकोट की सर मेरी, केजी डोलटिया, मोदी स्कूल और गोल्डन अपल्ले में करीब 1800 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन इन स्कूलों के पास सीबीएसई की मान्यता ही नहीं थीं। इसके बावजूद इन स्कूलों के संस्था प्रधानों द्वारा परिजनों को अंधेरे में रखकर बड़ी फीस वसूली की सूचना मिलने पर स्कूलों में हंगामा हो गया। परिजनों ने स्कूलों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गलत तरीके से हड़पी रकम वापस करने की मांग की है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में गुजरात पुलिस अजमेर आई, लेकिन अजमेर में अभी कुछ नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक मान्यता का पूरा काम ऑनलाइन है, जिसका डेटा दिल्ली के दफ्तर में रहता है। वहीं अजमेर रीजन के रीजनल अधिकारी किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। इस कारण गुजरात पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई। इसके लिए बुधवार का इंतजार करना होगा। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat police came to investigate Running without recognition schools of Rajkot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat, police, investigate, running, recognition, schools, rajkot , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved