• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पौध संरक्षण रसायन एवं खरपतवार नाशक पर मिलेगा अनुदान

Grant will be given at pesticide and other farming chemicals - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) के अंतर्गत पौध संरक्षण रसायन एवं खरपतवार नाशक पर स्कीम के अंतर्गत 50 प्रतिशत या अधिकतम 200 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान लेने हेतु इच्छुक किसानों को ऑनलाईन पंजीकरण होगा, जिसकी अंतिम तिथि आगामी 5 जनवरी 2017 निर्धारित की गई है। उपायुक्त एन के सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फतेहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) के अंतर्गत 1000 एकड़ पौध संरक्षण रसायन एवं 625 एकड़ खरपतवार नाशक का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदान लेने हेतु जिला के किसानों को किसान सुविधा पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एग्री हरियाणा डॉट आईएन पर जाकर अपना पंजीकरण करवाकर उक्त स्कीम से जुडऩा होगा। उन्होंने बताया कि एक किसान अधिकतम 1000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकता है। सोलंकी ने बताया कि किसान पौध संरक्षण रसायन व खरपतवार नाशक की खरीद सरकारी अथवा गैर सरकारी लाईसेंस प्राप्त विक्रेताओं से कर सकता है। उसके बाद बिल की प्रति संबंधित कृषि विकास अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तकनीकी या अन्य जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के संबंधित कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी, उप मंडल कृषि अधिकारी या उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Grant will be given at pesticide and other farming chemicals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agirculture department haryana, haryana government, farmers in haryana, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved