• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जन कल्याण शिविर शुक्रवार से

Gram Panchayat headquarters welfare camp - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। ग्रामीण जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जिले की 34 ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इसमें ग्रामीण जनता की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति की दो समीपस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर शुक्रवार को प्रात: 9.30 से प्रारंभ होंगे। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन, आयोजना, श्रम, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जनजाति क्षेत्रीय विभाग के अधिकारी शामिल होकर आम जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं का समाधान करेंगे। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Gram Panchayat headquarters welfare camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram , panchayat, headquarters, welfare, camp, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved