उद्यानिकी की जाजम पर किसानों का खासा जमावड़ा रहा। हर कोई उद्यानिकी की नवीनतम तकनीकों को जानकर अपने उद्यान की पैदावार को बढ़ाने के लिए उत्सुक नजर आया। बीकानेर जिले के नोखा के लाभूराम ने अपने खेत में खजूर के पेड़ों का वृक्षारोपण संरक्षण और फल निकलने की तकनीक से जुड़े प्रश्न पूछे। जिसका विशेषज्ञों ने वृक्षारोपण संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विशेषज्ञों ने किसानों के मधुमक्खी पालन तकनीक, संतरे में काले कीट का नियन्त्रण और नींबू की खेती से संबंधित सवालों पर विस्तार से जानकारी दी। जाजम के दौरान ग्राम में आए सभी किसानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, हर किसान अपनी समस्याओं के समाधान पाने के लिए उत्सुक नजर आया। सभी चौपालों पर विशेषज्ञ पैनल में कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण शामिल हुए।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope