जयपुर । ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) में किसानों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए जाजम (चौपाल) द्वारा एक अभिनव प्रयास किया गया है। इसमें किसानों की कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां दी गई। सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को आयोजित ग्राम में राज्य के किसानों को कृषि की नवीन एवं अभिनव तकनीकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने और कृषि के क्षेत्र में आ रही प्रायोगिक समस्याओं को सुनने और विशेषज्ञों द्वारा तुरंत निस्तारण करने के लिए जाजम (चौपाल) कार्यक्रम में राज्य भर से आए किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिदिन होने वाली जाजम को कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। कृषि की चौपाल पर बाड़मेर के उंडू गांव के हीराराम ने विशेषज्ञों से पूछा कि जैविक खेती की पैदावार में मुनाफा कैसे ज्यादा कमाकर उद्यमिता बढ़ाई जा सकती है, जवाब में विशेषज्ञों ने जैविक खेती की उन्नत तकनीकें तथा विपणन एवं अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। हीराराम ने कहा कि वाकई ग्राम किसानों की समस्याओं को दूर करने में अहम भूिमका निभा रहा है, वहीं दूसरी और राज्य में कृषि उत्पादन में विपुल संभावनाओं का दिग्दर्शन करा रहा है। उन्होंने चौपाल को एक अनूठा प्रयास बताया। कृषि की चौपाल पर विशेषज्ञों द्वारा राजस्थान की मुख्य समन्वित कृषि पद्वतियों में लाभ, मधुमक्खी पालन के अवसर, मशरूम की खेती का महत्व एवं संभावनाएं एवं ऑनलाइन कमॅाडिटी एक्सचेंज के बारे में भी किसानों से विस्तृत चर्चा की गई। पशुपालन की चौपाल पर सिकराय के पीलोडी गांव से आए गोपीराम ने पर गाय-भैंस के प्रजनन संबधी बीमारियों पर प्रश्न किए, जिसका विशेषज्ञों ने विस्तार से चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा डेयरी फार्मिंग के लिए पशु-पोषण की उन्नत तकनीक, बायोगैस संयंत्र की स्थापना, पशुओं में अनियमित प्रजनन एवं बांझपन की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को बकरी, मुर्गी, शूकर एवं खरगोश पालन से आय में वृद्धि एवं उद्यमिता विकास के गुर बताए। जाजम पर पशुपालन से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके तहत पशुपालन से संबंधित लगभग 50 सवाल किसानों से पूछे गए, सही उत्तर देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
यह भी पढ़े :एटीएम में शुक्र से मिलेंगे नए नोट, बैंक शनि-रविवार को भी खुलेंगे
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope