• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

गोविंदाचार्य भी नोटबंदी से मौतों पर चिंतित,सरकार को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली। आरएसएस के विचारक और बीजेपी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने बडे नोटों की बंदी को हडबडी में लिया गया फैसला बताते हुए सरकार को नोटिस भेजा है। ये नोटिस वित्त सचिव शक्तिकांत दास के नाम भेजा गया है। इसमें उन लोगों के लिए मुआवजे की मांग की गई है जिनकी नोटबंदी के बाद बैंकों की लाइनों में लगे-लगे मौत हो गई। गोविंदाचार्य ने सरकार को नोटिस भेज पूछा है कि नोटबंदी की इस आपाधापी में अभी तक 40 लोगों की मौत हुई है, क्या उनके लिए सरकार की जवाबदेही नहीं है, क्या सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले से आहत, मृत या पीडित लोगों को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक की धारा का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार द्वारा नोटों के उपयोग की छूट के लिए आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 26(2) के तहत 8 नवंबर को जो नोटिफिकेशन जारी किया उसके लिए रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड की अनुशंसा जरूरी है जिसका पालन हुआ या नहीं। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-govindacharya sends legal notice to centre, seeks compensation for dead due to demonetisation crisis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govindacharya, legal notice, centre, compensation, deaths, demonetisation, shaktikant das, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved