• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार बचनवद्ध : विवेक

Government to promote sports Bcnvddh: Vivek - Una News in Hindi

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल में धीमान स्पोर्टस क्लब रायेंसरी के तत्वावधान में चल रहे फर्स्ट नाईट क्रिकेट टूर्नामैंट की दूसरी संध्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मुख्यातिथि विवेक शर्मा ने भी टूर्नामैंट में हाथों में बल्ला थाम क्रिकेट मैच की शुरूआत की। इससे पहले मुख्यातिथि विवेक शर्मा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक रोमांचित खेल है और इस खेल में किसी एक खिलाड़ी की भूमिका अहम नहीं होती, बल्कि सभी खिलाड़ियों की एक सशक्त टीम के प्रयास से ही जीत हासिल होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में खासकर इस खेल का क्रेज है और धीमान स्पोर्टस क्लब रायेंसरी द्वारा करवाया जा रहा नाईट क्रिकेट टूर्नामैंट सराहनीय है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान किया।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

यह भी पढ़े

Web Title-Government to promote sports Bcnvddh: Vivek
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, promote, sports, bcnvddh, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved