• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार गांव के विकास के लिए प्रयासरत:राठौड़

Government striving for development of the village - Ajmer News in Hindi

अजमेर। सरपंच पंचायत राज की सबसे मजबूत कड़ी है। लोकतन्त्र की वास्तविक अवधारणा यही से आरम्भ होती है। यह विचार पंचायतराज, ग्रामीण विकास, संसदीय मामलात तथा निर्वाचन मंत्राी श्री राजेन्द्र राठौड़ ने जिला परिषद में जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहे। पंचायतराज ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जिले में मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का ग्राम स्वराज की शुरूआत ग्राम पंचायत तथा सरपंच से होती है। सरपंच पंचायतराज व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है। शहरों की तरह गांवों में भी मास्टर प्लान के आधार पर योजनाबद्ध विकास होना चाहिए। ग्रामीणों के जीवन से जुड़ी योजनाओं का सरलीकरण आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा गांवों की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान की है। गौरव पथ, ग्राम पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श स्कूल तथा आदर्श स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से सरकार गांव के विकास के लिए प्रयासरत है। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने कहा कि चिकित्सा विभाग की तरह पंचायतराज विभाग में भी नवाचारों के माध्यम से आमजन को राहत मिलेगी। कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच समाज के समस्त तबकों तक हुई है। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिला प्रमुख, जिले के सरपंच, जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकिया गोहाएन उपस्थित थे।
[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Government striving for development of the village
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, striving, development, village, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved