• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के तक पहुंचना चाहिए: बीसूका उपाध्यक्ष

Government schemes to go to the last line of the person - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन समन्वयन एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल के साथ कार्य करें तो आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के तक पहुंचना निश्चित है। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अपनी पहली बीसूका समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष उन्होंने यह बात कही। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, विधायक रणधीर सिंह भींडर, मेयर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, एडीएम प्रशासन छोगाराम देवासी, जिला परिषद सीईओ अविचल चतुर्वेदी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बीस सूत्री कार्यक्रम के साथ ही सिंह ने भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एवं खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा भी की। योजनाओं के लक्ष्य हासिल करने में जिले की राज्य में स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने और अधिक प्रयास करने पर बल दिया ताकि जिला प्रदेश में अग्रणी रहे। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत लंबित भुगतान के मामले शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। कोटड़ा जैसे दूरस्थ इलाके के लोगों के लिए विशेष अभियान चलाकर भुगतान करवाने को कहा। उन्होने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के निर्माण एवं उन्हे उचित सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 95 प्रतिशत परिवारों की सीडिंग एवं 232 अन्नपूर्णा भंडारों खोलने का लक्ष्य अर्जित करने पर उन्होने संतोष जाहिर किया। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बैठक में अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास उपलब्ध करवाने के मामले में उदयपुर पूरे प्रदेश में अव्वल है। 1 लाख 68 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 1 लाख 22 हजार आवास बना लिए गए हैं। सिंह ने कहा कि अप्रारम्भ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाएं तथा जो लोग किश्त लेने के बाद कार्य बीच में छोड़ देते हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-Government schemes to go to the last line of the person
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, schemes , last, line, person, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved