• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद के घर पहुंची सरकार, मुख्यमंत्री ने दी परिजनों को सांत्वना

government reached Martyr home, Chief Minister consoled the family - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। बायतू उपखण्ड के शहर गांव में शहीद प्रेम सिंह के घर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को पहुंचीं। यहां राजे ने शहीद की शहादत को सलाम किया। बायतू के शहर गांव के प्रेमसिंह सारण ने देश के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए कुर्बानी दी थी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को सरकार की तरफ से 20 लाख रुपए का चेक सौंपा। राजे ने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनके बलिदान को अमिट बताया। राजे के बाड़मेर पहुचने पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवाई की। राजे ने शहीद प्रेमसिंह की शहादत को उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं मुख्यमंत्री के सामने बायतू राजकीय कॉलेज का नामकरण शहीद के नाम पर करने, शहीद के घर से दो आश्रितों को सरकारी सेवा में लेने, शहीद चौराहा, ग्राम पंचायत का नामकरण, अलग राजस्व गांव हो जिसका नाम प्रेमनगर किए जाने की मांग रखी गईं। इन मांगों पर सीएम ने शहीद परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। ये महेश शाह से भी आगे!घर में मेंबर4, डिक्लेयर की 2 लाख करोड की आय

यह भी पढ़े

Web Title-government reached Martyr home, Chief Minister consoled the family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, reached, martyr, home, chief minister, vasundhara raje, consoled, family, barmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved