जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली की दरे कम करने की किसानो की मांग का समर्थन किया है। प्रदेश सचिवालय कोर्डिनेटर अशोक जैन मांगरोल ने कहा की वसुंधरा राजे को नोटबंदी की मार झेल रहे किसानों को राहत देनी चाहिए थी। उलटे बिजली की दरे बढ़ाकर किसानो पर कहर बरपा किया है। राजस्थान में घरेलू व्यावसायिक बिजली की दरे भी जरुरत से ज्यादा बढाकर वसूली जा रही है। सरकार ने विघुत विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों व कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को नियुक्ति देकर रेवडिया बांटी है। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जनता व सरकार को चूना लगाने में जुटे है। आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की तर्ज पर प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में सुधार लागू करने की मांग करते हुए कहा की सरकार ने राज्य में जनता का शोषण जारी रखा तो आंदोलनात्मक कार्यवाही पर विचार होगा।
भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है : पीएम मोदी
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अब सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
Daily Horoscope