हिसार। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्तक्षेप और विशेष निर्देशों के बाद भी विभिन्न सरकारी विभाग नींद में ही सोए हुए हैं। नगर निगम ने जिले के विभिन्न सरकारी विभागों से टैक्स की वसूली करनी है और इन विभागों की पिछले काफी समय से पैन्डिंग राशि के चलते यह राशि अब करोड़ों में हो गई है। हाल ही में हिसार आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस संबंध में जानकारी दी गई और सीएम ने भी सभी सरकारी विभागों को यह टैक्स जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए थे। हैरत की बात है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को भी अधिकारी मानने मेें टालमटोल कर रहे हैं। दूसरी तरफ पैंडिंग राशि जमा करवाने वाले सरकारी विभागों में जेल प्रशासन है, जिसने नगर निगम को 1.28 करोड़ रुपए का प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया है। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
नगर निगम ने पिछले दिनों शहर में करीब 150 ऐसे बड़े बकायादारों की सूची तैयार की थी, जिनकी तरफ से प्रापर्टी टैक्स की बकाया राशि करीबन 17 करोड़ रुपए है। यदि निगम को यह बकाया राशि मिल जाए तो आगामी दिनों में निगम आर्थिक मंदी की मार नहीं झेलेगा, बल्कि शहर में अटके पड़े विकास कार्यों को भी गति मिल पाएगी। इस संबंध में नगर निगम मेयर शकुतंला राजलीवाला ने कहा कि सरकारी विभागों और बड़े बकायादारों से प्रापर्टी टैक्स वसूली को लेकर संज्ञान लिया जाएगा।
आईपीएल 2023 : मार्क, मेयर्स की धमाकेदार 73 रन की मदद से लखनऊ ने दिल्ली को हराया...यहां देखें मैचों का हाल
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
Daily Horoscope