• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार सभी के कल्याण को प्रतिबद्ध : जगजीवन

Government committed to the welfare of all: jagajeevan - Kangra News in Hindi

पालमपुर(कांगडा)। मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा ने सुलह हलके की 580 महिलाओं को वाशिंग मशीन वितरित की। ग्राम पंचायत भट्टू समूला में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और आल हिमाचल पीडब्लयूडी एण्ड आईपीएच कॉन्टैच्यूल वर्कचज यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में महिला कामगारों को निःशुल्क वाशिंग मशीने वितरित की गई।
यहां लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सरकार, प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगों के कल्याणार्थ करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई गई हैं जिसका लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड भी प्रदेश द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बोर्ड के माध्यम से इंडक्शन हीटर, साइकिल तथा सोलर लैंप भी दिये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मजदूरों और उनके बच्चों के कल्याणार्थ बीमा, स्वास्थ्य और स्कॉलशिप इत्यादि परियोजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुलह हलके में बोर्ड से सबसे अधिक कामगार पंजीकृत हुए हैं और इन सभी को बोर्ड द्वारा दिये जाने वाले सभी लाभ दिये जायेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की अंसगठित क्षेेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पंजीकृत किया जाये।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि बोर्ड का लक्ष्य अधिक से अधिक कामगारों को पंजीकृत करना है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा लगभग 48 करोड़ रुपये के लाभ असंगठित क्षेत्र के कामगारों दिये जा चुके हैं और बोर्ड के पास लगभग 300 करोड़ रुपये हैं तथा प्रतिवर्ष लगभग 40 करोड़ रुपये लेबर सेस के रुप में एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ लगभग सवा लाख लोग पंजीकृत है और इसमें लगभग 32 हजार लोग मनरेगा से सम्बंधित कामगार हैं और इसमें अधिक से अधिक लोगों पंजीकृत करने का लक्ष्य दिया गया है तथा भविष्य में निजी क्षेत्र के कामगारों को भी पंजीकृत किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा कामगारों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की राशी का भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगडा के करीब 2500 महिलाओं को वाशिंग मशीने वितरित की जानी है और इससे पहले भी बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत 2200 कामगारों को इंडक्शन हीटर वितरित किए गए हैं और लगभग 1300 के करीब वितरित किये जाने हैं। इससे पहले इंटक प्रदेश के महामंत्री ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बोर्ड द्वारा मजदूरों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण राणा, रूप सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, रमेेश सैनी, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, विनोद चौधरी, प्रकाश चौधरी, प्रेम भाटिया, रूप सिंह ठाकुर, श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, आदित्य पुरोहित, जीवन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Government committed to the welfare of all: jagajeevan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, committed, welfare, all, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved