• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गज वाहन पर निकल भगवान जानकीवल्लभ ने किया नगर भ्रमण

God Janakivallabh on city tour in Nagaur - Nagaur News in Hindi

नागौर। जिले के डीडवाना शहर के नागौरिया मठ में हो रहे भगवान जानकीवल्लभ के ब्रह्मïोत्सव के तहत भगवान ने गज वाहन पर विराजकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न पाठ के स्वर गूंज उठे। मठ के स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में सुबह 9 बजे भगवान जानकीवल्लभ का आकर्षक एवं मनोहारी शृंगार कर उन्हें गज वाहन पर विराजित किया गया। भगवान की अलौकिक झांकी को देखने के लिए मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के साथ ही युवक-युवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद भगवान ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में पुरुष श्रद्धालु जहां भजन-कीर्तन कर रहे थे। वहीं महिला श्रद्धालु मंगल गीत गा रही थीं। जबकि विद्यार्थी मंत्र एवं श्लोक पाठ कर रहे थे। इससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर का भ्रमण के बाद भगवान पुन: मण्डप में पधारे। लीला ब्रह्मोत्सव के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे पुष्पक विमान पर भगवान की सवारी निकाली जाएगी।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-God Janakivallabh on city tour in Nagaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: god, janakivallabh, city tour, nagaur, news of nagaur, didwana, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved