मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) शहर के विकास पर 450 करोड़ रूपए खर्च करेगा। साथ ही इस बार शहर के विकास पर खर्च करने से आम लोगों को सुविधाएं भी मिलेगी। गमाडा की ओर से शहर मे चार सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसे लेकर करीब 50 करोड़ के कार्यों के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए है और 350 करोड़ के टेंडर फाइनल स्टेज पर हंै। इस दौरान पब्लिक हेल्थ, सिविल, होर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल के काम करवाए जाएंगे। गमाडा का दावा है कि शहर को विदेशी शहर की तर्ज पर संवारा जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। गमाडा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सेक्टर-78, 79 और 80 में पब्लिक हेल्थ और रोड संबंधी 22 करोड़ के काम किए जाएंगे। जबकि पार्कों में लाइटों के लिए 1.25 करोड़ के टेंडर मंगवाए गए हैं। इसके अलावा 20 करोड़ बैलेंस पड़े इलेक्ट्रिकल वक्र्स पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, रोड नेटवर्क की मजबूती के लिए 7.25 करोड खर्च किए जांएगे। इसमें विभिन्न एरिया का काम शामिल है। वहीं, एयरोसिटी में पांच एमजीडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जिसका काम प्रथम स्टेज पर चल रहा है।
यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या
फलसफ़ा है तलाक़ का
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope