• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा कुछ समय राष्ट्र निर्माण के लिए भी दें : भौंट

give some time for the young nation: Bhont - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में देश भक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर श्री हिंदी साहित्य समिति भरतपुर की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता का नगर निगम मेयर शिवसिंह भौंट ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ है, उन्हें अपने जीवन का कुछ समय राष्ट्र निर्माण एवं देश भक्ति के लिए अवश्य देना चाहिए।

जिला युवा समन्वयक सुनील राना ने विचार रखे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्णायक मंडल में हरिओम गौतम दिवाकर, डॉ. दाऊदयाल पूर्व उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा, रामबाबू शुक्ल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मानसिंह व्याख्याता आरडी गल्र्स कॉलेज भरतपुर, डॉ. दाउदयाल, हरिओम गौतम, केहरी सिंह, जगदीश डागुर आदि ने विचार व्यक्त किए। त्रिवेंद्र कुमार पाराशर ने कविता पाठ कर देश भक्तिपूर्ण वातावरण का निर्माण किया। कार्यक्रम में सत्यवान सिंह, केहरी सिंह, राहिताश्व, पुष्पेन्द्र कुमार, रवि पाराशर, उदय सिंह, मानसिंह, सकली खान, सतीश यादव, दिनेश सिंह, लोकपाल, कृष्णपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-give some time for the young nation: Bhont
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: some, time, young, nation, hindi literature committee, bharatpur, speech contest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved