• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्राओं ने रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

Girls student organize a rally of aware the voters - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। उपमंडल गन्नौर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दातौली की छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली, जिसे मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार हरिओम अत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। गन्नौर के एसडीएम निर्मल नागर के निर्देशन में बुधवार को उपमंडल गन्नौर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दातौली गांव में आयोजित छात्राओं की जागरूकता रैली ने ग्रामीणों में जागरूकता की अलख जगाई। छात्राओं ने मतदान व मताधिकार आदि के विषय में नारे लिखी तख्तियां, बैनर व पोस्टर आदि लेकर गांव में नारे लगाते हुए मत व मतदान के महत्व से ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्रामीणों का भी रैली को भरपूर समर्थन मिला।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Girls student organize a rally of aware the voters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, sonipat, sonipat news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved