• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

विकास के लिए कभी नहीं बनाया खजाना खाली होने का बहाना : मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार की नीति ‘सबका साथ-सबका विकास’ की है। सरकार इसी सोच के साथ सभी क्षेत्रों का समग्र विकास कर रही है। राजे ने कहा कि हमने विकास कार्यों के लिए कभी खजाना खाली होने का बहाना नहीं बनाया। हमने सत्ता संभाली तो हमारे सामने बड़ी चुनौतियां थीं, लेकिन उनका डटकर सामना करते हुए हमने प्रदेश को निचले पायदान से अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर में करीब 467 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद तनावड़ा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 7 हजार 580 आवासों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। अपने दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने जोधपुर को करीब 762 करोड़ रुपए के 14 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने एक महिला होने के नाते प्रदेश को अपने परिवार की तरह संभाला है और एक महिला कभी भी अपने परिवार के स्वाभिमान पर आंच नहीं आने देती। करीब 2 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के बावजूद हमने कुशल वित्तीय प्रबंधन के जरिये राजस्थान के मान-सम्मान को देश और दुनिया में बढ़ाया है। हमारे वित्तीय प्रबंधन का ही नतीजा है कि विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
कमजोर वर्ग के 7580 परिवारों के घर का सपना होगा पूरा

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-gift of 467 crore development projects to Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, gift, 467crore, development, projects, jodhpurnews, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved